लातेहार: उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में लातेहार में भाजपाइयों ने CM का फूंका पुतला
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में रविवार की शाम करीब चार बजे भाजपा की जिला इकाई लातेहार ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।