कांके: रांची सांसद संजय सेठ ने रातु रोड स्थित आवास पर सुनी लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
Kanke, Ranchi | Oct 22, 2025 रातु रोड स्थित आवास में बुधवार सुबह करीब दस बजे रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान लोगों ने छठ पूजा में साफ सफाई, जलाशयों को स्वच्छ करने सहित कई मुद्दों पर रांची सांसद संजय सेठ का ध्यान आकृष्ट कराया।