कांके: हरमू रोड पर मां काली पूजा स्वागत समिति द्वारा आयोजित काली पूजा में 1101 महिलाओं ने की महाआरती
Kanke, Ranchi | Oct 22, 2025 हरमू रोड के पास मां काली पूजा स्वागत समिति द्वारा आयोजित काली पूजा में मंगलवार देर रात करीब दस बजे 1101 महिलाओं ने भव्य महाआरती की। महाआरती के दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से गूंज उठा। इस भव्य महाआरती के लिए एक रंग की साड़ी में शामिल सभी महिलाओं की थाली में 11- 11 दीपक सजे थे। इनके लिए खास तौर पर सूरत से साड़ियां मंगाई गई थीं।