कांके: कर्बला चौक के पास इमारत-ए-शरिया ने प्रेस वार्ता कर झारखंड में आलिम और फाजिल डिग्री की मान्यता की मांग की
Kanke, Ranchi | Oct 22, 2025 कर्बला चौक के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर इमारत-ए-शरिया ने झारखंड में आलिम और फाजिल डिग्री की मान्यता देने की मांग की है। इस दौरान इमारत-ए-शरिया के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती मोहम्मद सईदुर्रहमान कासमी ने झारखंड सरकार से आलिम और फाजिल डिग्रियों की मान्यता बहाल करने की मांग की है।