घोड़ासहन: घोड़ासहन में शौचालय की टंकी में मजदूर की हुई मौत
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन उत्तरी पंचायत के पकाही टोला में दर्दनाक हादसा हुआ है। निर्माणाधीन मकान की शौचालय टंकी में काम करने उतरे करीब 42 वर्षीय राजमिस्त्री पतलू राय की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।