कोडरमा: सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि स्वाभाविक: स्वीका
नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच प्राइवेट स्कूलों को लेकर चल रही बहस अब तेज होती जा रही है। इस बीच एक अभिभावक स्वीका दुग्गर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे अपने बच्चों का नामांकन किसी भी प्राइवेट स्कूल में पूरी जानकारी और विकल्पों का मूल्यांकन करने के बाद ही कराते हैं। नामांकन के समय उनके पास सरकारी और कई प्राइवेट स्कूलों के विकल्प होते हैं.