चैनपुर: गोटू टोंगरी में पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत
Chainpur, Gumla | Apr 12, 2026 चैनपुर अंचल के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल गांव स्थित गोटू टोंगरी में रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अज्ञात अपराधियों ने पहचान मिटाने की नीयत से मृतक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया, जिससे घटना