अतरौली: अतरौली पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹3500 बरामद
अतरौली पुलिस ने चोरी के दो आरोपी किए गिरफ्तार, 3500 रुपये बरामद थाना अतरौली पुलिस ने मुकदमा संख्या 142/2026 में तेजी दिखाते हुए दो चोरों को चोरी के 3500 रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया। 19 मार्च 2026 को आरोपी रोहित उर्फ नन्दी और विश्वजीत उर्फ कालू ने बादी के घर में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी की थी। इस मामले में धारा 305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।