गाज़ियाबाद: साहिबाबाद के मोहन नगर में बोलेरो गाड़ी पर तोड़फोड़ करने वाले कार चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा, कार हुई सीज
थाना साहिबाबाद के मोहन नगर में रविवार देर रात एक कार बोलेरो से पीछे से टच हो गई। इसके बाद कार सवार युवक ने बोलेरो पर हॉकी स्टिक बरसाई थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी कार सीज कर ली है। आपको बता दें कि कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है।