गाज़ियाबाद: यति नरसिंहानंद गिरी को Z+ सुरक्षा देने की मांग को लेकर यति संन्यासियों ने हापुड़ रोड को किया जाम, समझाने में जुटी पुलिस
यति नरसिंहानंद गिरी के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग कर रहे आमरण अनशनरत यति संन्यासियों ने सोमवार सुबह हापुड़ रोड जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित होने के चलते सड़क पर भारी जाम देखने को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम लगातार संन्यासियों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन सभी सन्यासी यति नरसिंहानंद गिरी को Z+ सुरक्षा देने की मांग पर डटे हुए हैं।