गाज़ियाबाद: INDIA गठबंधन पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना, बोले- 'नीतीश कुमार ने अंतिम संस्कार कर दिया'
सोमवार सुबह गाजियाबाद में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गठबंधन के साथ कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती। जिसे जाना हो जाओ। कांग्रेस एक महान पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि INDIA गठबंधन जब से बना है, तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया।