गाज़ियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया चोरी, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के थाना खोड़ा के नेहरू गार्डन पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। जिसका वीडियो रविवार देर रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार, नेहरू गार्डन पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरव जनरल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों का माल और दुकान में रखा कैश ले उड़े।