बरेली: बरेली में TGT परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, फर्जी आधार पर दूसरे की जगह पेपर दे रहा था मुन्नाभाई गिरफ्तार
बरेली में टीजीटी भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। मामला इस्लामिया कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां बायोमैट्रिक और आईरिश सत्यापन के दौरान उसकी पोल खुल गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने खुद को