बीकानेर: शादी में फायरिंग के मामले में तीन के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज
बीकानेर शहर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोटगेट थाना पुलिस ने नोसादा पेंटर, सिकंदर मिरासी व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कांस्टेबल संजय कुमार की रिपोर्ट पर की गई, जिसकी जांच थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह कर रहे हैं। घटना 16-17 अप्रैल की रात गैरसरिया मोहल्ला की है। पुलिस को मिले वीडियो के आधार