जलालपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चयनित ज़िले के छह गांवों में मूंग की खेती का किया गया शुभारंभ
कृषि विज्ञान केन्द्र मांझी द्वारा चयनित जिले के छः गांवों में मूंग की खेती का शुभारंभ हो चुका है।चयनित ग्राम मझवलिया के प्रशिक्षित और सम्मानित युवा किसान के समेकित कृषि फार्म में मूंग की खेती का शुभारंभ किया गया।कृषि विज्ञान केन्द्र मांझी के तकनीकी अभिकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि जलालपुर प्रखंड में रामनगर, मझवलिया और सम्होता गाँव चयनित हैं।