नौतन: सिवान में ट्रेन से कटकर नौतन के दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला वार्ड नंबर 14 निवासी उत्तर प्रदेश से कमा कर वापस आ रहे दो मजदूरो की मौत सोमवार के सुबह करीब आठ बजे ट्रेन से कटने से हो गई है। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला के राजेंद्र चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र नीरज चौधरी व नगीना चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र साहिल चौधरी के रूप में हुई है।