सदर: लंका पुलिस ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया, छीने गए जेवरात व बाइक बरामद
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2026 लंका पुलिस ने झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का छीना गया सोने जैसा पीली धातु का मांग टीका, नथिया, नाक की कील, 200 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।