सिल्ली: सिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की, बलराम साहू और प्रकाश साहू के शामिल होने की मिली थी जानकारी
Silli, Ranchi | Apr 4, 2026 *सिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।* पुलिस को जानकारी मिली थी कि बलराम साहू और प्रकाश साहू के होटल में भारी मात्रा में अवैध शराब है। इस होटल में लंबे समय से लगातार अवैध शराब बेचा जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस साहू होटल पहुंची और जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया गया।