लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शहडोल जिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि जंतर-मंतर पर छात्रों और नेताओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए और ऐसी ही खबरों के लिए India Headline 24 को सब्सक्राइब करें।"
#BreakingNews #RahulGandhi #Congress #JituPatwari #Shahdol #MadhyaPradesh #PoliticalNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #Protest #StudentProtest #Democracy #IndiaHeadline24 #ViralNews