निरसा/चिरकुंडा: कंचनडीह मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
कंचनडीह मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सनत चटर्जी पश्चिम बंगाल से वापस अपने घर लौट रहा था और कंचनडीह मोड़ पर ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए घायल शख्स को निजी वाहन से धनबाद के सरकारी अस्पताल में लेकर गए।