अरनोद: बड़ी साखथली में वृक्षारोपण और जनसंवाद, अरनोद में भाजपा नेताओं का हुआ स्वागत
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने बड़ी साखथली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।