कोंडागांव: कोंडागांव में कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर एक दिवसीय रैली आयोजित की, राज्यपाल-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव में बिजली, स्वास्थ्य और अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस भवन से निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब स्वास्थ्य सेवाओं और अव्यवस्थाओं पर विरोध जताया। ज्ञापन में बताया गया कि बिजली संकट से किसान परेशान हैं और फसलें बर्बाद हो रही हैं।