बाह: बाह पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को दबोचा, बरामद हुए दो तमंचे और कारतूस
थाना बाह पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बाह-आगरा मार्ग से मांगदपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नरहोली निवासी राजकुमार उर्फ राजू ठाकुर, पटकुइया पुरा निवासी विष्णु औ