विदिशा नगर: नशे से दूरी अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।पुलिस अधिकारी, कॉलेज प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।