जलेसर: लालपुर गांव में दीवार पर दिखाई दिया तेंदुआ
Jalesar, Etah | Jan 26, 2024 लालपुर गांव में तेंदुआ आने की खबर के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं शुक्रवार सुबह के समय तेंदुआ दीवार पर दहाड़ मारते दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई है और प्रशासन के आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।