जलेसर: OBC महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने जलेसर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की
Jalesar, Etah | Jan 25, 2024 ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजू रजा आज अपने अन्य साथियों और पदाधिकारियों सहित तहसील जलेसर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक ज्ञापन तहसीलदार जलेसर को सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को बैलेट पेपर से कराने की मांग की। उन्होंने यह ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम दिया है।