जलेसर: PS जलेसर में खेत पर पानी लगाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Jalesar, Etah | Jan 25, 2024 अकबरपुर साथा के रहने वाले 45 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र रईसपाल देर रात अपने खेत पर पानी लगाने गए थे. जब वह काफी देर तक घर लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.