प्रतापपुर: तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर ने विश्व बुजुर्ग दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम
तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर द्वारा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान एवं विधिक संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देते हुए जरूरतमंदों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।