कालका: पंचकूला शिमला हाइवे पिंजौर कालका बाइपास पर टिपरा के नजदीक बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार की मौत
पंचकूला शिमला हाइवे पिंजौर कालका बाइपास पर टिपरा के पास आज एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की अभी तक पहचान नही हो पाई हैं। वही हादसे के बाद मौका पर लोगो की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगो के द्वारा पूरे हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई।