हरदोई: भाजपा कार्यालय पर मंत्री रजनी तिवारी ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, बोलीं यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2024 मंगलवार 12 बजे भाजपा कार्यालय पर सूबे की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। कहा कि जो दल रामचरित मानस के अपमान पर चुप रहे, देश की शक्ति का अपमान करने पर चुप रहे, घोटालों पर चुप रहे, सजा पर सवाल उठाए, संदेशखाली के अपराधी शाहजहा शेख पर चुप रहे, स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहे।