हरदोई: शहर के कसरावां गांव में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2024 कोतवाली शहर के कसरावां गांव निवासी मुन्नूलाल का 22 वर्षीय पुत्र शेरू का शव सोमवार सुबह 7 बजे एक नीम के पेड़ से लटकता देखा गया।बताया जा रहा है कि शेरू रविवार शाम खेत की रखवाली करने गया था सोमवार की सुबह वह घर नहीं आया,उधर शौच के लिए गांव के लोग उसकी खेत की तरफ से गुजरे तो देखा कि शेरू का शव वहीं एक नीम के पेड़ में फांसी पर लटक रहा है।