हरदोई: स्वीप योजनांतर्गत सीएसएन पीजी कालेज से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2024 हरदोई में आज स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता रैली के तहत हरदोई शहर क्षेत्र में आमजनमानस को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाकर सी.एस.एन.पी.जी कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गई जिसे श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, हरदोई से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया।