हरदोई: पुलिस अधीक्षक केशवचंद गोस्वामी ने सुरक्षा बलों के रुकने के लिए माधौगंज क्षेत्रांतर्गत चिन्हित कॉलेजों का निरीक्षण किया
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2024 पुलिस विभाग द्वारा शाम 7 बजे जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक केशवचंद गोस्वामी ने सुरक्षा बलों के रुकने के लिए माधौगंज क्षेत्र के चिन्हित कॉलेजों का निरीक्षण किया।बता दें कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद हरदोई में निर्वाचन के लिए आने वाले अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए लिए कॉलेजों को चिन्हित किया गया है।