हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एफएसटी टीमों के साथ संवाद कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2024 सोमवार दोपहर रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए गठित एफएसटी दलों से संवाद कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी टीमें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।दायित्वों के निर्वहन में किसी शिथिलता बरतने व जानबूझकर गलती करने पर कार्यवाई होगी।