बीसलपुर: अमृता खास चौराहे पर आवारा गोवंश से टकराई बाइक, तीन लोग हुए घायल; एक की इलाज के दौरान हुई मौत
दौलतपुर डांडिया से दावत खाकर बाइक से अपने घर ग्राम अमृता खास लौट रहे बाइक सवार आवारा गोवंश से टकरा गए। बाइक सवार तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। एक की देर रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई।