बीसलपुर: बारात आने से पहले युवती को भगा ले गया शादीशुदा युवक दियोरिया कलां पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
दियोरिया कलां कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया था। कुछ दिनों में ही बेटी की बारात आने वाली थी। 20 अप्रैल को प्रातः 4:00 बजे गांव का ही शादीशुदा युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।