किशनी: कुसमरा में 50 रुपये मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा, धारदार हथियार से हमले का आरोप
थाना क्षेत्र की चौकी कुसमरा कस्बे में मामूली पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान से खरीदे गए सामान के रुपये मांगने पर दबंगों ने मिठाई दुकानदार पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने दुकानदार को जमकर पीटा और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।........