अटरिया पुलिस ने भटकी वृद्ध महिला और मासूम को परिजनों से मिलाया
अटरिया (सीतापुर)। थाना अटरिया पुलिस ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए राह भटके एक 7 वर्षीय बालक और 70 वर्षीय वृद्ध महिला को उनके परिजनों से सकुशल मिला दिया।
मंगलवार को एंटी रोमियो व चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को कस्बा अटरिया में रमनगरा निवासी 70 वर्षीय रामपति रास्ता भटक कर घूमती मिलीं। टीम ने आत्मीयता से बातचीत कर उनके पते की जानकारी जुटाई और उनके पोते कुलदीप कुमार को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। वहीं, दूसरी ओर कमलापुर के नई बस्ती निवासी दिलीप यादव का 7 वर्षीय पुत्र आदित्य भटक कर अटरिया आ गया था, जो घर का पता नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक के पिता से संपर्क साधा और उसे सुरक्षित उनके हवाले किया।
अपनों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मानवीय कार्य में उप-निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, महिला आरक्षी आकांक्षा पाल तथा सुभी पाल की भूमिका सराहनीय रही।
#SitapurPolice #UPPolice #GoodWorkUPP #HumanityFirst #SitapurNews #AtariyaPolice