महोबा: महोबा में सभासदों ने पालिका का घेराव किया, तीन दिन में बोर्ड बैठक कराने की मांग, EO को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 महोबा नगर पालिका परिषद की मई माह की मासिक बोर्ड बैठक न होने से सभासदों ने नाराजगी जताई है। सभासद ललित कुमार पटेल, मोहम्मद रईस, राजेश कुमार, रजनी आदि ने EO अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के अंदर बैठक कराने की मांग की। सभासदों ने कहा कि यूपी नगर पालिका परिषद अधिनियम के तहत नियमित मासिक बोर्ड बैठक जरूरी है।