अररिया: चहट पुर में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में खाया कीटनाशक, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 4, 2025 अररिया जिला के पलासी प्रखंड क्षेत्र के चहट पुर में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर किटनाषक दवाई खा ली, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है.