अररिया: फारबिसगंज में शादी का झांसा देकर पीड़िता को बुलाकर किया गया दुष्कर्म
Araria, Araria | Apr 4, 2025 फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अपने परिवार से मिलाने एक युवक ने उसे बुलाया, इसके बाद मौका का फायदा उठाकर खेत में युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती के भागने के दौरान पांव किसी खूंटी से टकराने पर वह गिर गई। जिससे युवती का बाहरी हिस्सा शरीर व माथे पर चोटें आयी है।