अररिया: अररिया जिला प्रशासन ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कृषि योजनाओं की जानकारी दी
Araria, Araria | Apr 4, 2025 अररिया जिला प्रशासन ने शुक्रवार को फेसबुक पेज पर लाइव आकर कृषि विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग के सहायक निदेशक रसायन, नीलांबर कुमार ने करीब 3 बजे फेसबुक लाइव पर मौजूद लोगों को योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया।