अररिया: बैरगाछी थाना क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और ननद को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 4, 2025 अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी अररिया एसपी कार्यालय द्वारा गुरुवार रात 9:30 बजे जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति दीदार, ससुर आरिफ, सास बीबी शौकत और ननद नगमा शामिल हैं।