लाडपुरा: कोटा के जेके लोन में डिलीवरी के बाद किडनी इंफेक्शन से महिला रातभर दर्द से रोती रही, स्टाफ ने कहा- ये तो ऐसे ही कर रही है
Ladpura, Kota | May 10, 2026 कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल के बाद शनिवार को जेके लोन हॉस्पिटल में भी सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में महिला की सीजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी में इंफेक्शन हो गया। यूरिन आना बंद हो गया।