सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। 26 जुलाई को इलाके में ही रहने वाले राजेन्द्र जैन(59) की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। 26 को दोपहर में एक बजे सुभाष नगर इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके बेटे राहुल ने बताया कि दोपहर में अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम आए थे। यहां आने पर देखा तो यहां कुछ काले कपडे़ पडे हुए थे और ऐसे निशान मिले जैसे किसी ने कोई तंत्र या पूजा की हो।
अच्छा सा धमाकेदार पोस्टर बनाएं
Ladpura, Kota | Jul 28, 2026