जबलपुर: धनवंतरी नगर के लाल बाबा मंदिर में चोरी, 2 दान पेटियां तोड़कर ₹2.5 लाख चुराए, सीसीटीवी वीडियो वायरल
जबलपुर। धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला लाल बाबा मंदिर से सामने आया है, जहां रविवार रात करीब 3 बजे तीन अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर दो दान पेटियां तोड़ दीं और लगभग 2 से 2.5 लाख रुपए पार कर दिए। वायरल सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चोर बेखौफ होकर दान पेटी तोड़ते हैं और उसमें रखा पैसा बैग में भरकर ले जा