शिवपुरी नगर: नरवर तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप: सुनवाई न होने पर टावर पर चढ़ा युवक, अब झूठी FIR निरस्त करने की मांग
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में जमीन के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है। ग्राम नरौआ निवासी कृष्णा रावत ने आरोप लगाया है कि तहसील कार्यालय में सुनवाई न होने और तहसीलदार द्वारा की गई अभद्रता से आहत होकर उसे मजबूरन मोबाइल टावर पर चढ़ना पड़ा। प्रार्थी कृष्णा रावत ने मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।