पटोरी: चकसाहो के दुमदूमा गांव में प्राण प्रतिष्ठा पर 551 कन्याओं संग भव्य कलश शोभा यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत स्थित दुमदूमा गांव में भगवती मां दुर्गा और माता काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर 551 कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह भी शामिल हुए। बनारस से आए पंडितों द्वारा यजमानों को संकल्प दिलाया गया।