लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद बोर्ड बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई प्रस्ताव स्वीकृत
लोहरदगा शहर में अब बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर परिषद ने बड़ा कदम बढ़ाया है। बुधवार दोपहर 12 बजे नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास, यातायात सुविधा, अवैध निर्माण पर नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।