मैहर: मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने जनसुनवाई में सुनी ज़िलेवासियों की समस्याएँ
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टरबिदिशा मुखर्जी ने मैहर जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मैहर दिव्या पटेल डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।